रौशनदान से प्रवेश कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम ……सूरजपुर पुलिस ने मोबाईल चोरी करने वाले 2 अपचारी बालको को पकड़ा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


दिनांक 19.03.2021को ग्राम पम्पापुर निवासी राजीव साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रामानुजनगर में दिवान मोबाईल दुकान का संचालन करता जो 18 मार्च के रात्रि 8 बजे अपने दुकान को रोजाना की तरह बंद कर अपने घर चला गया दूसरे दिन 19 मार्च को दुकान खोला तो दुकान का रौशनदान टूटा और दुकान के भीतर से 09 नग ओप्पो, रियलमी, आईटेल कंपनी की मोबाईल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 58/21 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जो उन्होंने सूचना तंत्र का एक्टिव करते हुए साईबर टीम से समन्वय स्थापित कर अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं नई तकनीक की मदद से 02 संदेही अपचारी बालकों से बारीकी से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि मोबाईल दुकान के रौशनदान से दुकान में प्रवेश कर मोबाईलों को चोरी किया है। अपचारी बालकों की निशानदेही पर चोरी गए 09 नग मोबाईल कीमत 1 लाख रूपये को बरामद कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में एसआई बी.डी.यादव, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, मनीष साहू, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours