तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को दूर करने के नजरिए से शासन प्रशासन ने जनहित में टीकाकरण अभियान चलाया है स्वास्थ विभाग की विशुद्ध सोच रहीं हैं कि आमलोगों को टीका करण किया जा कर कोविड19 जैसे भयानक महामारी से बचाया जाए और स्वास्थ विभाग द्वारा शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए टीकाकरण केंद्र बना कर जारी गाइड लाइन के मुताबिक टीकाकरण भी किया जा रहा है परन्तु इसका दूसरा पहलू
टीकाकरण में भारी
अनियमितता देखी जा रही है 45 से कम उम्र के लोगों काभी टीकाकरण नियम कानून कायदे को ताक पर रखकर किया जा रहा है। टीका लगवाने वालों में कई ऐसे शिक्षक शिक्षिकाएं तथा युवा शामिल है जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड भी किया गया है नगर में45 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों का टीकाकरण कराये जाने का तस्वीर भी सामने आई है। और यह बात भी सामने आ रही है कि यदि कोई व्यक्ति टीकाकरण नहीं कराया है और उसके पास टीकाकरण का टोकन नहीं है तो उसे राशन दुकानों से खाद्यान्न नहीं दिया जायेगा। ऐसे शर्तों पर कम उम्र वाले लोगों को टीकाकरण कराये जाने बाध्य किया जा रहा है।

जिस तरह से दूसरी बार कोरोनावायरस ने दस्तक दिया है उससे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है जिसे देखते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का टीका करण किया जाना शासन के बनाये नियमानुसार लाजिमी है परन्तु 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीका करण किया जाना समझ के परे है बेखौफ टीकाकरण किया जा रहा है।
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत टीकाकरण के शुरूआती दौर में शासन के निर्दश पर 1600 हेल्थ वर्करों को प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। वही आम जनता के टीकाकरण के लिए लिए शासन द्वारा 45 से 60 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई थी। जिसमें उन्हीं लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाना था जिसमें लखनपुर विकासखंड के 32916 लोगों का लक्ष्य दिया गया था जिसमें 13 अप्रैल तक की स्थिति में 45 वर्ष से उपर उम्र वाले 230 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस टीकाकरण में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नियमों के द्वारा बताया गया कि 19 सेक्टर बनाए गए हैं जहां कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है।

नियम कानून को ताक पर रखकर कम उम्र के लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें अधिकतर शिक्षक एवं युवाओं शामिल है
जिसमें अधिकतर 30से40 वर्ष के युवाओं को लगातार कोविड- वैक्सीन लगाई जा रही है जा रही है वहीं और दी गई गाइडलाइंस ओं का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है
Covid-19 का टीकाकरण कराते सोशल मीडिया पर कम उम्र शिक्षक सहित युवा वर्ग के लोग फोटो अपलोड किया जा रहा है।
वही शिक्षक वर्ग काफी मात्रा में कम उम्र होने के बाद भी पढ़े लिखे होने के उपरांत भी लखनपुर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी दीपेंद्र सिंह सहायक शिक्षक जोकि ग्राम कटिंदा के बरपारा प्राथमिक शाला पदस्थ है के द्वारा बकायदा सोशल मीडिया के फेसबुक पर टीकाकरण का प्रमाण पत्र सहित टीकाकरण लगवा दे फोटो भी अपलोड किया गया है जिसमें उनकी जन्मतिथि 1983 स्पष्ट दिखाई गई
वही ऐसे कई युवाओं के द्वारा टीकाकरण कराकर सोशल मीडिया में अपलोड ल किया जा रहा है ऐसे कई प्रमाण देखे जा सकते हैं इस तरह से उनके जन्म एवं आधार कार्ड की नंबर संख्या से भी जांच कराकर जन्मतिथि प्रमाणित किया जा सकता है।
बिना आधार कार्ड जांच किए फर्जी जन्म तिथि बताकर अधिक उम्र टीकाकरण किया जा रहा है
इस तरह से हुए टीकाकरण में जांच के उपरांत काफी फर्जीवाड़ा उम्र को लेकर किया गया है जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी स्पष्ट हो जाएगा कई अधिकारी कर्मचारी एस्से टीकाकरण में कम उम्र के युवाओं को लगाने में संलिप्तता पाई जा सकती है।
as

+ There are no comments
Add yours