चोरी के तीन मोटरसाइकिल सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना प्रभारी श्रीकांत सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 प्रार्थी बृजेश साहू आत्मा राम नारायण साहू उम्र 32 साल नगर पंचायत लखनपुर वार्ड क्रमांक 01 के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 cp0 433 चोरी होने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल अवगत कराई गई जो पुलिस आईजी, एसपी, सीएसपी एसडीओपी,मार्गदर्शन में हो रही मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में लखनपुर थाना में विशेष टीम गठित किया जिसमें बीच-बीच में पुलिस एसडीओपी चंचल तिवारी के द्वारा सतत मार्गदर्शन भी दिया गया जिसमें उप निरीक्षक सुरेश चंद मिंज आरक्षक दशरथ राजवाड़े ,विजय सिंह, राज कुमार सिंह, सैनिक विजय चौहान, द्वारा हुई मोटर साइकिल चोरी के संबंध में पतासाजी करना प्रारंभ किया गया जिससे मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आदतन चोर आरोपी रामेश्वर उर्फ अता दास पिता स्वर्गीय सखा दास उम्र 22 वर्ष निवासी सेलरा कोट बर्रा पुलिस चौकी कुन्नी थाना लखनपुर हाल मुकाम ग्राम हर्रा टिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर के पास को दबिश दी गई जहां आरोपी के पास से चोरी के तीन मोटरसाइकिल सीजी 15सी पी 0 433 जो कि लखनपुर निवासी बृजेश साहू आत्मा राम नारायण साहू उम्र 32 वर्ष निवासी नगर पंचायत लखनपुर वार्ड क्रमांक 1 का बताया गया है वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सीजी 15 सीएम 7444 उमदा जयनगर थाना वहीं तीसरा मोटरसाइकिल सीजी 15 ch0 307 जीवन ज्योति हॉस्पिटल अंबिकापुर से चोरी की गई थी एक तीनों मोटरसाइकिल आरोपी रामेश्वर उस्ताद दास पिता स्वर्गीय सखा दास उम्र 22 वर्ष शौकीन चल रहा कोटवारा चौकी कोनी थाना लखनपुर हाल मुकाम ग्राम हर्रा टिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर से बरामद की गई आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले अपराध पंजीबद्ध हैं और आरोपी द्वारा आदतन मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला भी बताया गया है जिसके ऊपर वर्तमान में धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours