बाइक से लाॅकडाउन का जायजा लेने निकले तहसीलदार ने रेस्टोरेंट किया सील

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

हल्दीबाड़ी चिरमिरी के स्वाद रेस्टोरेंट को चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव के द्वारा सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कई बार तहसीलदार विभोर यादव को यह शिकायत मिल रही थी कि स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक दूध दही की आड़ में और भी वस्तुओं का विक्रय का कार्य कर रहे हैं जिसमें की उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने पर स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक के द्वारा दूध दही के साथ साथ अन्य वस्तुओं का विक्रय करना पाया गया है जिसमें उन्होंने स्वाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया।
ज्ञात हो कि 11 अप्रैल शाम 6बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 6बजे तक कोरिया जिले में संपूर्ण योगदान लगाया गया था जिसमें बाद में कलेक्टर कोरिया के द्वारा कुछ रियायत के तौर पर कुछ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सामानों का विक्रय नहीं करना था जिस पर प्रतिबंध लगाया गया था ।

जिसमे स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक के द्वारा दूध दही के आड़ में अन्य वस्तुओं का विक्रय करने जाने पर तहसीलदार विभोर यादव ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचकर रेस्टोरेन्ट को सील कर दिया है।

ज्ञात हो कि चिरमिरी शहर में कई ऐसे भी दुकानदार अब प्रिंट रेट से अधिक मुल्य में कई सामान बेच रहे हैं तो कई लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलकर कई सामानों का क्रय विक्रय भी कर रहे हैं।

हालांकि तहसीलदार विभोर यादव के द्वारा लगातार चिरमिरी शहर में बाहर में अनावश्यक रूप से घूमने वालों और मास्क नहीं लगाने वालो‌ को लगातार समझाएं भी दिया जा रहा है और निशुल्क मास्क वितरण और गरीब तबके के‌ लोगो‌ को‌ कुछ पैसे भी दिए हैं ताकि वह जरूरत का सामान‌ खरीद‌ सके।
जिसमें तहसीलदार के द्वारा स्वयं बाइक में घूम कर पूरे शहर की मानिटरिंग भी की जा रहीं हैं।

विभोर‌ यादव‌(तहसीलदार चिरमिरी)”स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक के‌ द्रारा दुध‌ दही के‌आड मे‌ अन्य वस्तुओं का विक्रय करने पर कार्रवाई किया गया है जरुरतमंदों ‌को‌ मास्क वितरण भी किया गया है चिरमिरी के आमजनो‌ से अपील है कि लाकडाउन का पालन‌करे‌ और‌ मास्क लगाये‌ और शासन प्रशासन का सहयोग करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours