बेवजह सडको पर विचरते लोगो पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरी सीटी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। अनावश्यक रुप से बाहर घूम रहे लोगों की चेकिंग की गई। घडी चैक, सब्जी मण्डी, ओडगी नाका आदि सथानो पर स्कूटी -बाईक लेकर पहुंचे लोगो से पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एवं सख्त हिदायत के बाद इन्हें छोड़ा गया। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों का संज्ञान लेकर कोरिया जिले में 18 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन इसका पालन लोग जिम्मेदारी से करना भूल गए। अनावश्यक रुप से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने वाले लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मंगलवार को बैकुन्ठपुर कोतवाली पुलिस सड़क पर उतरी। कोतवाली प्रभारी के के षुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस के डर से सहमे लोग इधर उधर भागते नजर आए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours