गोंडवाना ने धान खरीदी केन्द्रो में हो रहे भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर खोला मोर्चा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में लगातार इस तरीके की शिकायतें आती रही थी कि वहां पर धान खरीदी प्रभारियों द्वारा माटीपूत्रो के साथ धोखाधड़ी एवं हमाली व सुतली जैसे मूलभूत चीजों को किसानों को देना मुनासिब नहीं समझा जा रहा था। इसी को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने धान खरीदी केंद्र गिरजापुर, पटना व तरगवां में हो रहे भ्रष्टाचार एवं वहां के खरीदी प्रभारियो की मनमानी व लूट को लेकर मोर्चा खोल दिया है । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा कहा गया कि धान खरीदी केंद्र पर किसानों से छल कपट करते हुए इन लालचखोरो द्वारा प्रत्येक बोरी में निर्धारित मात्रा वजन 40 किलो 700 किलोग्राम नही बल्कि 300 से 500 ग्राम धान अधिक लिया जा रहा है ।

गिरजापुर, पटना व तरगवा धान विक्रय के दौरान मजदूरी हमाली की भुगतान राशि किसानों से करवाया जा रहा है। जबकि हमाली सहित कई प्रकार के खर्चे का प्रावधान शासन प्रशासन की ओर से किसानों को दिया जाता रहा है । किंतु इन लोगो के द्वारा माटीपुत्रों के साथ लगातार दगा किया जा रहा है जिसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी । एक ओर नापतोल में जबरन अधिक धान लिया जा रहा है वहीं पर दूसरी और किसानों को शासन के द्वारा दी जाने वाली हमाली राशि भी प्रदान नहीं की जा रही है।

किसी को भेजा जेल और कुछ पर क्यो है मेहरबानी

इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो ने कहां कि हमारे द्वारा गत 5 जनवरी को ही कोरिया कलेक्टर को पत्र व ज्ञापन के माध्यम से इन तीनों समितियों की जांच कर कार्यवाई करने की मांग की गई थी। किंतु जांच तो दूर की बात इन तीनों समितियों में बदस्तूर जिस तरीके से लूटपाट व बेईमानी का खेल जारी रहा। उसे देखते हुए यह साफ लगता है कि प्रशासन ने इन खरीदी केन्द्रो से हाथ मिला लिया है यही कारण है कि जहां एक ओर छोटे-छोटे गलतियों को लेकर समिति प्रबंधकों पर एफआईआर एवं धान खरीदी प्रभारियो को कलेक्टर ने जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी बेईमानी और भ्रष्टाचार के बाद भी कोरिया कलेक्टर एवं समस्त जिम्मेदार अधिकारी इन लोगों से आंखें मूंदे बैठे हैं इसलिए इसके विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का पुतला करेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours