पार्टी नेताओं की हत्या के विरोध में उबली भाजपा……घण्टो किया एनएच-43 जाम

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा एक सप्ताह में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश के साथ कोरिया जिले में भी बवाल मचा हुआ है। जनप्रतिनिधियों की हत्या के खिलाफ बीजेपी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ रही है। षुक्रवार को पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे के नेतृत्व में बैकुन्ठपुर शहर में बीजेपी ने जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने बैकुन्ठपुर के खरवत चौक पर दोपहर 2 से 4 बजे तक चक्काजाम व धरना प्रर्दषन किया। इस दौरान पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने दहाडते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार षडयंत्र पूर्वक बीजेपी नेताओं का टारगेट मरवा रही है सप्ताह भर में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या सोची समझी रणनीति हैं। कांग्रेस सरकार विपक्ष से डरी हुई है। इस वजह से नक्सलियों के साठ-गांठ कर टारगेट किलिंग करवा रही है। इस दौरान पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े, कृष्ण बिहारी जायसवाल, रेवा यादव, संजय अग्रवाल, पंकज गुप्ता, बसंत राय, भानु पाल, ष्षैलेष शिवहरे, सुभाष साहू,अनिल खटिक ष्षारदा गुप्ता, सतेंद्र राजवड़े, मनोज साहू, मनोज सोनवानी, संतोष यादव सहित बडी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एनआईए को सीएम ने किया सार्वजनिक
भैयालाल राजवाडे ने कहा कि इन हत्याओं की जांच के लिए एनआईए को पत्र जारी किया है मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या अब उन्हें एनआईए पर भरोसा हो गया है पहले तो वे एनआईए के खिलाफ लगातार प्रश्न उठा रहे थे। एनआईए के खिलाफ में बोल रहे थे, लेकिन क्या अब उनको भरोसा हो गया है।

पत्र सार्वजनिक करना गलत
पूर्वमंत्री ने कहा कि एनपआईए का पत्र इतना गंभीर और गोपनीय हैं । उसे सार्वजनिक करके कांग्रेस और प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि वे इस पर राजनीतिक षड्यंत्र रच रहे हैं। ये षड्यंत्र का एक हिस्सा है राज्य की कांग्रेस सरकार जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह से फेल है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, जिसे सरकार संभाल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस बात को भी नहीं टाल सकती कि किसी घटना की निष्पक्ष जांच हो सके। कुल मिलाकर एनआईए जांच के मामले में कांग्रेस सरकार राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है। बीजेपी अपने खोए हुए नेताओं को न्याय दिलाकर रहेगी। उन्होने कहा कि ष्षुक्रवार को कोरिया में दो घंटे तक एनएच 43 को चक्का जाम किया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours