BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने भूपेष बघेल की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यही है भूपेष बघेल सरकार के विधायक और मंत्रियो का असली चेहरा। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने विधायक ने विधायक को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होने कहा, कांग्रेस को इस तरह के हिंसक कृत्य के लिए सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें विधायक के पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद कर्मचारियों ने काम बंद करने का फैसला किया वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। सरगुजा संभाग के सहकारी बैंकों के कर्मचारियों ने घटना के विरोध में बुधवार से दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने और विधायक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
as

+ There are no comments
Add yours