आज हनुमान जयंती पर, शहर में होगा भव्य आयोजन…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

हनुमान जी को कलयुग में सबसे प्रभावशाली देवताओं में एक माना जाता है। हनुमान जी शिवजी के सभी अवतारों में सबसे बलवान और बुद्धिमान माने जाते हैं। गुरुवार को हनुमान जयंती शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर हनुमान मंदिरों पर भव्य आयोजन और भण्डारे भी होंगे। वहीं शहर के हनुमान मंदिरों को भी आकर्षक विद्युत से सजाया गया है।


कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के बाजारपारा स्थित गरगज हनुमान मंदिर 100 वर्ष से अधिक पुराना है। भक्त सुबह से ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर सुंदरकांड और भजनसंध्या का भी आयोजन होगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर पर 56 भोग लगाया जाएगा।

इसके साथ ही मंदिर नुमान जी की प्रतिमा पर श्रंगार व अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही भण्डारा भी होगा। सुबह आरती उपरांत भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। हनुमान जंयती पर मंदिर में अखंड रामायण, मंगल आरती, हवन और भण्डारा होगा। इस मौके पर भजनों का कार्यक्रम भी होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours