- भाजपा के पूर्व महापौर चिरमिरी एवं पूर्व जिला महामंत्री के साथ कई भाजपा के दिग्गज नेताओं का वार्ड है । चिरमिरी का वार्ड क्रमांक 39 डोमनहिल.
- विधायक ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर खिलाई मिठाई और दी बधाई.
एमसीबी/चिरमिरी । छःग राज्य निर्माण के बाद जहाँ लोग दिन के उजाले से लेकर रात के अँधेरे में रौशनी के सहारे विकास को खोज रहे थे वह अब चिरमिरी शहर में समाप्ति की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है । और शहर के लोगो को अपनी मुलभुत समस्याओं के दुरी बनती दिख रही है यह बात हम नहीं कह रहे और न ही इसे अब दिखाने और बताने की जरुरत है जो चिरमिरी के हर गली हर चौक हर मौहल्ले में देखते ही बनाता है । जहाँ लगातार विकास कार्यो की बयार से स्थानीय लोगो के चेहरों पर ख़ुशी झलक रही है । इन मूलभुत समस्याओ में सबसे पहला स्थान चिरमिरी की सड़को का है जिन पर चलने के लिए लोगो को घण्टों तक सोचना पढता था जो पूरी तरह चमचमा रही है । अगर हम पेय जल की बात करे तो हमारे घरों की माता बहनो को रातों में उठ-उठ कर नंबर लगाने की जरुरत नहीं पड़ती शहर के हर गली में पेय जल की बयार बह रही है । उक्त कथन मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने बीते दिवस चिरमिरी शहर के डोमनहिल क्षेत्र में स्थापित वार्ड क्रमांक 39 में हो रहे आयोजन में कही ।
जानकारी अनुसार बीते रविवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद श्रीमती गायत्री बिरहा जी के द्वारा अपने वार्ड में जनदर्शन का आयोजन किया गया था जहा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल भी मौजूद रहे । चल रहे जनदर्शन में स्थानीय विधायक वार्ड वासियों की समस्या सुन कर उनका निराकरण कर रहे थे । तभी डोमनहिल ने लगभग 50 युवाओ ने वरिष्ठ नेता श्री रवि बिरहा जी के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ विधायक के समक्ष उपस्थित होकर शहर में उनके द्वारा हो रहे विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा की हमारी उम्र जब 5 वर्ष की रही होगी या उससे कुछ ऊपर रही होगी तब हमने इन सड़को देखा था की वह ठीक थी जो अब लगभग 20 वर्षो बाद चमचमा रही है हमारी माँ हमारी प्यास बुझाने के लिए रातों को जाग जाग कर पानी भर्ती थी जो समस्या अब लगभग पूरी तरह समाप्त हो गई ऐसे कई कार्य है जो आज तक इस शहर से अछूते थे जो अब हमारी नजरो से दिख रहे है । इन सभी कार्यो को देख हमें जो ख़ुशी हो रही वह हम बता नहीं सकते इन कार्य को देख और आपकी कार्य शैली से खुश होकर हम सभी आपके साथ है आपको जब हमारी जरुरत हो हमें याद करे हम सभी आपके कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे ।
बहरहाल अचानक हुए इस कार्य से जहाँ सभी अचंभित है । वही मनेंद्रगढ़ विधायक ने सभी युवाओं को भरोसा दिलाते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र पहनाते हुए सभी युवाओं को कांग्रेस पार्टी में सामिल किया ।और मुँह मीठा कर सभी को बधाई एवं शुभ कामनाये दी । अब देखना यह होगा की इन युवाओ के समर्थन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी या नुकसान होगा ।
इन युवाओ ने थामा कांग्रेस का दामन.
राजेश ठाकुर, किशन ठाकुर, विनोद सिंह, नीरज गुप्ता, निजामुद्दीन उर्फ़ गुड्डू, धर्मेन्द्र सिंह, अमरेंद्र ठाकुर, लेख राज , सागर शर्मा, हेमकुशल उर्फ़ पहलवान, विजय कुमार, सोनू कुमार, साबिर अली, राज कुमार, विन्नी बारीक़, लवकुश , सोनू पासवान, मुरादिश अहमद उर्फ़ छोटू भाई, संतोष कुमार सिंह , राजेन्द्र कुमार, भोले भाई टिंकू भाई, मीनी पनामा, विजय महिमा, राजू सिंह सहित कई युवाओ ने अपना समर्थन दिया ।
as



+ There are no comments
Add yours