BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय के समीप एसईसीएल चरचा कालॅरी मजदूरो के लिय काल साबीत हुआ। बताया जा रहा है चरचा अंर्तगत कटगोडी सॉफ्ट में एक बार फिर से एक ठेकेदारी साइट से कोयला का टुकडा गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार के रात्रि के लगभग 10.30 बजे के समय टीएमसी प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार के अधिनस्थ कार्य करने वाले राजेश कुमार यादव लगभग उम्र 33 वर्ष सर पर चोट लगने से मौत हो गई। मजदूर को तत्काल रीजनल हॉस्पिटल चरचा लाया गया। जिसे डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह ठेका में काम करने वाले चरचा इस्ट व वेस्ट एंव कटगोडी सॉफ्ट के समस्त ठेकेदारी मजदूर चरचा रिजनल हॉस्पिटल पहुंच कर जो ठेका मजदूर की मृत्यु हुई है उसे मुआवजा मिले इसके लेकर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, कॉलरी प्रबंधक, स्थानीय श्रमिक नेता एवं टीएमसी कंपनी के अधिकारी पहुंचकर ठेकेदारी मजदूरों से वार्ता की। जहां ठेका मजदूरों को मुआवजा देने की बात कही।
जिसमें टीएमसी कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मृतक को शुद्धि क्रिया करने के लिए 25 हजार रुपए नगद तत्काल दिया गया और कहा गया कि बीमा की राशि 15 लाख मंगलवार को मृतक कि पत्नी गायत्री यादव को दिया जाएगा। अतिरिक्त 16 लाख 18 हजार 300 रुपए कुछ महीनों में मृतक कि पत्नी को दिया जाएगा। साथ ही एसईसीएल प्रबंधक द्वारा उनके पत्नी को कहीं भी काम पर रखा जाएगा।
as


+ There are no comments
Add yours