एक तरफ सरकार तालाबों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर रही है दूसरी ओर बैकुंठपुर प्रमुख तलाब राम मंदिर तालाब और जेल तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं जबकि इन दोनों तालाबों में सफाई एवं सौदरीकरण गहरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च भी की गई है।
इस सबंध में अनुराग दुबे का कहना है कि षहर दोनों प्रमुख तालाबों की दुर्दशा सुधरने का नाम नही ले रही है। राम मंदिर तालाब मे छठ पूजा के पहले जन सहयोग से श्रमदान कर सफाई की गई थी। उसके बाद 6 महीने बीतने के बाद भी इस प्रमुख तलाब की सफाई नहीं हुई है।
उन्होने कहा कि इस तालाब का मछली का ठेका पैलेस के जरिए होता है उसके बाद भी इस तलाब की स्थिति बद से बदतर है लोग मजबूरी में इस तालाब में जमे कचरे को किनारे कर नहाने को मजबूर है। इन दोनों प्रमुख तालाबों में करोड़ों रुपए की राशि नगर पालिका के द्वारा खर्च की गई है उसके बाद भी इन दोनों प्रमुख तालाबों की दुर्दशा जस की तस है।
as


+ There are no comments
Add yours