BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बैकुन्ठपुर क्षेत्र में लोगों को अपने बेचे हुए धान बोनस और किसान क्रेडिट कार्ड के पैसे लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सुबह से दूर-दूर गांव से किसान अपनी उपज के पैसे लेने जिला सहकारी बैंक पहुंचते हैं, जहां बैंक मैनेजर द्वारा लोगों के लिए न तो बैठने की सुविधा मुहैया कराई गई है, न ही पीने के पानी और न ही पार्किंग की व्यवस्था मुहैया कराई गई है। लगभग 40 किलो मीटर के दायरे से जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के जिला सहाकरी बैंक की शाखा लोग सुबह 9 बजे से बैंक पहुंच जाते हैं और शाम के 6 से 7 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। ज्यादातर लोगों को बैंक में पैसे की कमी बताकर पैसे नहीं दिये जाते हैं। और उन्हें खाली हाथ ही वापस घर जाना पड़ता है । या दिये भी जा रहे हैं तो बेहद कम। जिसके कारण किसान अपना सारा काम-धंधा छोड़कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं। बावजूद इसके उनको समय पर अपनी उपज या कर्ज जिसकी सुविधा सरकार ने उन्हे दे रखी है का पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसी अव्यवस्था इस बैंक में रोज देखने को मिल रही है।
कही 10 तो कही दिये जाते हैं 20 हजार
अजब विडंबना है जिला सहकारी बैंकों के किसानों की जहां पर परिचित दबदबा व रसूख लगने रखने वाले किसान अपने हिस्से का पैसा ले जाते हैं वहीं पर दूसरी ओर जिन किसान महिलाओं को दूरदराज से आना पड़ता है वह दिनभर अपने छोटे बच्चों सहित दाना-पानी लेकर जिला सहकारी बैंक की शाखा में पहुंचते हैं। और शाम होने तक उनके हक हिस्से को भी बैंकों के द्वारा प्रदान नहीं किया जाता है इस संबंध में शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की शाखा बैकुंठपुर में गिरजापुर की किसान नीता देवी पटना की विमला देवी गिरजापुर की तजबुल निशा ग्राम बरदिया के भगत साय प्रजापति एवं तरगवा के रामचंद्र कुशवाहा आदि ने बताया कि हमें बैंक में पैसा लेने के लिए घंटों बैठना पड़ता है उसके बावजूद भी हमारे हिस्से का पूरा पैसा नहीं प्रदान किया जाता है। यही कारण है कि अब जहां एक ओर हमारे परिवारों में शादी विवाह में भी बाधा आ रही है दूसरी ओर आगामी धान के सीजन को देखते हुए यदि इस प्रकार हमें पैसा दिया जाएगा तो इससे हमारी खेती में भी समस्या खड़ी हो जाएगी।
साहब देर से आते है
ब्रांच मैंनेजर समय से नहीं आते लगातार बीते दिनों में किसानों के द्धारा शिकायतें की जा रही थी। शुक्रवार को भी कुछ यही आलम देखने को मिला। हम मौके पर 12 तक मौजूद रहे जबकि शाखा प्रबंधक तब तक नदारत थे। नोडल अधिकारी दिनेश लाल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि बैंक खुलने का समय सुबह 10.30 बजे अब इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता कि शाखा प्रबंधक कितने देर तक कहां है यह बात उन्हीं से पूछ लीजिए । हालांकि इस बैंक के शाखा में लगातार किसानों के शिकायतें रही है कि सुबह 9 से लाइन लगाने के बावजूद भी शाम तक उन्हें उनके हक हिस्से का पैसा नहीं दिया जाता है बेहतर होगा कि जिला प्रशासन इस पर गौर फरमाते हुए किसानों को होने वाली समस्या का तत्काल निराकरण करें।
as



+ There are no comments
Add yours