बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, रवैये से जिला प्रशासन परेशान

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

स्वास्थ्य मंत्री के गृह संभाग में स्वास्थ्य सेवाए एक बार फिर से बेपटरी हो गई हैं। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल में प्रदेश सरकार के द्धारा लोगो की उपलब्ध कराई गई अधिकतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने बदइंतजामी के आसू रो रहा है। एक ओर मरीज चिक्तिसकों का इंजतार करते रहते हैं, दूसरी ओर धरती के भगवान का स्वरुप माने जाने वाले डॉक्टर और उनके साहब अस्पाताल समय पर नही आते हैं। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में बायोमीट्रिक हाजिरी की प्रणाली लागू कर मशीन लगाई गई थी ताकि सभी अस्पताल कर्मीयो के आने-जाने के समय पर नजर रखी जा सके।

शासन की मंशा पर पानी

इस समय शासन का यह आदेश भी हवा हवाई हो चला है एक ओर जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में प्रतिदिन बडी संख्या में मरीजो की लंबी कतार ओपीडी के बाहर लगी देखी जा सकती है। वही पर दूसरी ओर आम लोगो के लिए शासन की जिस मंशा से सारी सुविधा उपलब्ध कराया है उस पर जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में अस्पताल अधिक्षक समेत अधिकातर स्टापो के नही आने सब खोखली साबित हो रही है। वही पर जिला अस्पताल के सीएस डॉ आशीष करण या तो मोबाईल रिसिव नही करते या फिर स्वीच आफ रखते हैं। जिससे आम लोग अपनी समस्या या उनका वर्जन नही मिल पाता है।

हमने कई बार किया है आगाह

इस सबंध में जिले के सीएचएमओ डॉ. आर. एस. सेंगर का कहना है कि हमने भी कई बार सिनियर डॉ. और जिला अस्पताल के अधिक्षक डॉ. आशिष करण से कहा कि वो सरकार के द्धारा तय समय पर अस्पताल पहुॅचना चाहिए। गौरतलब हो कि शासन की मांशा अनुसार सभी को समय पर पहुॅचाने के लिए थम मशीन लगाने को कहा गया था जिस पर कोरिया कलेक्टर के द्धारा सख्त निर्देश पर मशीन तो लगा दिया गया किन्तु कुछ दिनो में ही इसे किनारे लगा दिया गया । अब हालत यह है कि डॉक्टरो समेत अन्य कर्मचारी समय पर अस्पताल नही पहुॅच रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours