BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
जिले में लगातार तेज अंधड़ के बाद रविवार अल सुबह से लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दिया है। मौसम विभाग की माने तो अभी, अभी अगले घंटो में लोगो को राहत मिलने के आसार नही है। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
दिन भर की गर्मी के बाद शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। विभाग से आ रही जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में नमी से भरी हवाएं आ रही है। इसके चलते अभी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। यही कारण है कि लगातार मौसम में बदलाव देखी जा रही है।
बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी का आगमन जारी है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने पुरे क्षेत्र के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग की रविवार की बारिश की भविश्यवाणी सच साबित हुआ । साथ ही तापमान में परिवर्तन होने भी देखा गया।
as

+ There are no comments
Add yours