मौसम की बिगाड से तबाह हुआ इनका बिजनेस…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

क्षेत्र में पिछले पखवाडे भर से बारिश छिट-पुट ही है, लेकिन इससे मौसम का मिजाज बदल गया। लोगो को तपिश से राहत मिली। परन्तु बनते-बिगड़ते मौसम से कुछ लोगो का सालाना बिजनेस बिगड़ गया। इसी में से एक व्यवसाय खस का है। घरो में खस की खुश्बू से कौन अन्जान है। मार्च के दूसरे पखवाडे में गर्मी ने जिस कदर प्रचंडता पकडी उसे देख इन लोगो को इस वर्ष उम्मीद से बेहतर व्यवसाय की उम्मीद बांध बैठे इन लोगो के इस प्रकार के मौसम ने मन छोटा कर दिया है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में पिछले 25 साल से लोगो को गर्मी में खसो की शीतल सुगंध से प्रफुल्लित व ताजगी देने वाले गोंदिया महारष्ट्र के राम टेके दम्पिति इस समय बेहद निराश नजर आ रहे हैं वे बताते है कि बीते आधे महिने में हमारा कारोबार खत्म ही कर रखा है। यही नही इस मौसम ने गर्मी के दिनो में होने वाले सभी कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। प्रचंड गर्मी से बचने के लिए आम लोगो भले ही बीच-बीच में बारिश सुदख लग रही है। कूलर व्यापारियो की प्रार्थना को लगता है खूब गर्मी पड़े। ताकि उनका कारोबार सरपट दौड़े। कूलर के व्यापारी इन दिनो बाजार में ग्राहक ढूंढे नहीं दिख रहे हैं।

कूलर, एसी का व्यापार पडा ठप्प

बैकुन्ठपुर के व्यापारी राजू गुप्ता बताते हैं कि रोजाना मौसम चेंज होने से उनका बिजनेस खराब हो रहा है। अखबार और टीवी में खबरें आती हैं कि अगले एक-दो दिनों में बादल छाने वाले हैं। बारिश हो सकती है। यह सब जानकर ग्राहक कूलर, एसी खरीदने का प्लान छोड़ देता है। गर्मी पड़ने पर खरीदार मार्केट में दिखते हैं, मौसम बदलते ही सब सूना-सूना हो जाता है।

15 जून तक ही बिकते हैं कूलर

इस सीजन में 2-4 दिन ही अच्छा काम चला है। अप्रैल का महीना तो ऐसे ही चला गया। अब मई में देखना है कि कितना बिक पाएगा? अधिकतम 15 जून तक यह सब बिकते हैं। फिर बारिश और मॉनसून के आने की खबरों में बिजनेस ठहर जाता है। अभी तीन मई तक बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हफ्तेभर तक अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत नहीं हैं। यदि अच्छी गर्मी रही होती, तो कारोबारियों के लिए आगे पीक सीजन आने की पूरी संभावना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours