BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पूर्वमंत्री और जननेता माने जाने वाले बैकुन्ठपुर विधानसभा के भाजपा के सवभाविक उम्मीदवार भैयालाल राजवाडे ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित सुना। विदित हो कि इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना। पीएम के मन की बात कार्यक्रम महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है। बल्कि देष के प्रथम सेवक को आम जनता से जोडने का यह सबसे पॉवरफूल यंत्र है। इसका लोहा यूनेस्को भी मान रहा है। यह बात श्री राजवाडे ने उक्त बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद कहा।
उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर खुले में षौच मुक्त भारत का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वां एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है। हालांकि, शुरुआत में कार्यक्रम की आलोचना की गई लेकिन आज पूरा विश्व कार्यक्रम से प्रेरणा दे रहा है। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है।
पीएम ने दिया निराशा में आशा का संदेश
भैयालाल ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की पहुंच जन-जन तक है। इसके हर एपिसोड के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया है। बेटी बचाओ, पर्यटन, स्वछता, ई वेस्ट, पौधरोपण, लोकल टू वोकल आदि पहल से सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचा है। कोरोना के निराशा काल मे आशा का सन्देश दिया। लोगों को पॉजिटिव फील कराया। इस दौरान पूर्व भाजयुमो के कोरिया जिलाध्यक्ष अचंल किशोर राजवाडे, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को समाज के सभी वर्गों के साथ बैठकर सुना।
as



+ There are no comments
Add yours