BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
नगरपालिका बैकुन्ठपुर में तालाब संरक्षण को लेकर अब नगरीय प्रशासन जगता नजर आ रहा है। शनिवार को षहर के बीचो बीच स्थित राम मंदिर तालाब की सफाई के लिए नगरीय प्रशासन तालाब में उतरा, जहां सफाई करते हुए वहां फैली गंदगी तथा कचरे की साफ सफाई किया। इस दौरान जलीय पौधो को बाहर निकाल तालाब को स्वच्छ किया जा रहा है। बताया जाता है कि यह तालाब नगर का सबसे प्राचीन तालाब होने के साथ ही मंदिर के समीप स्थित होने से लोगों की धार्मिक आस्था से भी जुड़ी हुई है। कचरे व घास की गंदगी हो जाने से तालाब प्रदूशित हो चुका था।
जिसको लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष नविता षिवहरे अब इसकी साफ-सफाई कराए जाने को लेकर सजग नजर आई। 26 अप्रैल को खबर के प्रकाषन के बाद इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका बैकुन्ठपुर सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा स्वच्छता अमले को निर्देशित करते हुए तालाब में फैली गंदगी को साफ कराया जा रहा है। वही पर बैकुन्ठपुर के नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह नगर की अन्य तालाबों को भी जलसंरक्षण के लिए साफ सफाई कराया जाएगा।
as


+ There are no comments
Add yours