मानसून में देरी…..कोरिया में 24 जून तक संभावित…….अगले दिनो में उमस और गर्मी रहेगी जारी

Estimated read time 1 min read

केरल में मानसून के प्रवेश होते अब मानसूनी हलचल बढ़ने के बाद मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन देरी से आया है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ में 21 जून और कोरिया जिले में 24 जून को मानसून का प्रवेश संभावित है। हालांकि अगर इस दौरान मानसूनी सक्रियता तेजी के साथ बढ़ी तो मानसून निर्धारित तिथि से पहले भी आ सकती है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।

इससे पूर्व शनिवार को क्षेत्र में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते इन दिनों उमस भी बढ़ गई है। बैकुन्ठपुर का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वही पर न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के जानकारो की माने तो आने वाले 72 घण्टो में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है, साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते जिले में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours