कर्ज लेकर भलाई का दावा करने वाली सरकार कभी भी जनता की हितकर नही….भैयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने राज्य सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि पाप का घड़ा पूरी तरह से भर चुका है। यू तो विधानसभा चुनाव में अभी 6 माह का समय बाकी है किन्तु श्री राजवाडे अभी से पूरी तरह चुनावी मूड में आ गये हैं। उन्होने भूपेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस समय देश के साथ पूरे प्रदेश में भारत माला और राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों का निर्माण हो रहा है, इसका झूठा श्रेय लेने का काम राज्य की कांग्रेस सरकार कर रहीं है।

छत्तीसगढ़ की जनता राज्य इनके झूठ और भ्रष्ट्राचार को समझ चुकी है। उन्होने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2023 के अंत में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में तेजी से विकास होगा। कर्ज लेकर जनता का भलाई का दावा करने वाली सरकार कभी भी जनता की हितकर नही हो सकती है। अब लोग भी इनके भ्रम जाल को समझ चुके हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours