बैकुन्ठपुर के जूनापारा स्थित इंद्रप्रस्थ हायर सकेन्डरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गत दिवस 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। जिसमें 12वीं कक्षा में अकांक्षा सिंह 84.40 फिसद के साथ टॉप पर रही तो उत्कर्ष तिवारी 79.40 फिसद के साथ दूसरे स्थान पर रहे वहीं पर सुहाना परवीन नेे 76.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं पर दसवीं की कक्षा में प्रेम प्रकाश ने 89.50 फिसद अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं पर रोशनी राजवाड़े को 88.50 फिसद अंक मिले और वह दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर मो. शान खान 73.80 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सभी छात्र छात्राओं को संस्था की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
as

+ There are no comments
Add yours