एससीबी मुख्यालय मनेन्द्रगढ में लाभार्थी संवाद सम्मेलन में केन्द्रीय अपने दो दिवसीय एमसीबी जिले के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने कार्यकताओं से भेंट मुलालत किया। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत छत्तीसगढ के पूव्रमंत्री भैयालाल राजवाडे ने उनका स्वागत किया । भाजपा के वरिष्ठ नेता व महा जनसंपर्क अभियान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के शासन काल में देश के हर घर हर गांव में विकास की गंगा पहुंची हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वर्षों में एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों से देश की छवि बदल दी हैं। उनहोने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों का एवं महिलाओं का जीवन सुगम बनाने का काम किया हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना में 70 करोड़ नए बैंक खाते खोले गए। इनमें 42 करोड़ खाते महिलाओं के नाम पर हैं। इन खातों में 1970 अरब रुपए जमा हैं। अब सरकार की सहायता सीधी लाभार्थियों के बैंक खातों में जाती है। छत्तीसगढ में लाखो महिलाओं को उज्जवला योजना में रसोई गैस कनेक्शन दिए हैं। हर घर नल से जल देने का काम किया जा रहा हैं।
प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने स्वच्छ ईंधन से लेकर आर्थिक आत्मनिर्भरता तक प्रयास कर महिलाओं का जीवन सुगम व सुखमय बनाया हैं। भाजपा और कांग्रेस में एक बड़ा अंतर है। भाजपा सरकार पहले दिन से काम में जुट जाती हैं। वादे पूरे करने में लग जाती हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार पहले 4 वर्षों तक सोई रहती हैं। अब आपसी झगड़ों में उलझी रहती हैं।
as

+ There are no comments
Add yours