एमसीबी जिले के स्वास्थ्य महकमें का झोलझाल उजागर……मनेन्द्रगढ अस्पताल में पैसा मांगने पर हुई शिकायत

Estimated read time 1 min read

सीएचसी मनेंद्रगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत डिलवेरी के लिए भर्ती कराई गई गर्भवती महिला से ऑपरेशन उपरांत अस्पताल की नर्स और एक कर्मचारी द्वारा यह कहते हुए पैसों की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई है कि पैसे नहीं मिलने पर मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा और न ही उसकी ड्रेसिंग की जाएगी।
एमसीबी जिला अंतर्गत डोमनहिल चिरमिरी निवासी अब्दुल इब्राहिम ने कलेक्टर से इस आशय की लिखित शिकायत की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में उसकी पत्नी मुसर्रत जहां का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराए जाने के बावजूद अस्पताल के कर्मचारी नर्सिंग सिस्टर सुबीना डेविड और वाटर मेन दीपक जायसवाल द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी मुसर्रत जहां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में 28 जून 2023 की सुबह 6 बजे आयुष्मान भारत योजना के तहत डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था जहां सीएमएचओ डॉ. सुरेश तिवारी के द्वारा ऑपरेशन किया गया और पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। उसने कहा कि 3 जुलाई को जब वह अपनी पत्नी को डिस्चार्ज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ आया तो अस्पताल में कार्यरत सिस्टर सुबीना डेविड और वाटर मेन दीपक जायसवाल ने कहा कि 4 हजार रूपए हमें दो तभी मरीज डिस्चार्ज होगा जबकि इन्हीं लोगों के द्वारा ऑपरेशन के अगले दिन 29 जून को यह कहते हुए 16 सौ रूपए की मांग की गई थी कि ऑपरेशन में शामिल सभी स्टाफ का हक बनता है। इसके बाद दीपक जायसवाल के द्वारा 16 सौ रूपए भी ले लिया गया। प्रसूता के पति ने बताया कि 30 जून से लेकर आज 3 जुलाई को डिस्चार्ज के समय तक ऑपरेशन के नाम पर उक्त दोनों कर्मचारियों के द्वारा 4 हजार रूपए के लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पैसा न देने पर इनके द्वारा मरीज को डिस्चार्ज करने से मना करने के साथ ही ड्रेसिंग करने से इंकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से उपरोक्त कर्मचारियों के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग के अलावा किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है साथ ही घटना की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी से भी की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours