प्रदेश में हो रही बिजली कटौती को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार तो अपने वोटों की खेती करने में माहिर है। इसी तरीके से जब साल 2018 में चुनाव हो रहे थे। उस दौरान लोक लुभावनी बातें की गई कि हम सरकार में आते हैं तो किसानों के हित में काम करेंगे। कोरिया जिले के कई ग्रामो में बदहाल बिजली व्यवस्था पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बैकुन्ठपुर को लिखे पत्र में क्षेत्र में बिजली की समस्या दुरुस्त करने को कहा है उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सागरपुर, पोडी बचरा में बिजली की पुनः सर्वे कराकर छूटे हुए बस्तियॉ जिसमें नालापारा, पहाड़पारा व झुंजकिपारा में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं ग्राम पंचायत गेजी पोस्ट पोडीबचरा के गांव टिकरापारा, बारी, खुटरापारा में विगत 8 महीना से तीन ट्रांसफार्मर खराब है पोड़ी बचरा के टेडमा पण्डोबास्ति में दो ट्रांसफार्मर खराब है। सरभोका के गोल्हाघाट में ट्रांसफार्मर खराब है कुंडेली के तेंदुआ के गोटियापारा में पांच विद्युत खंबे टूट गए हैं ग्राम बिझियापारा पोस्ट खंदौरा में जामसाय के घर के ऊपर से 11 केवी तार को स्थानांतरित कराने की भी बात कही गई है।
as



+ There are no comments
Add yours