दर्जनो खाद-बीज दुकानों पर निगरानी दल का छापा, तीन को थमाया नोटिस

Estimated read time 1 min read

खाद बीज में गडबडी रोकने के लिए गत दिनो को जिला कृषि विभगा की टिम के द्धारा जिले के कई प्रतिस्ठानो पर छापा मारा। जिसमें तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस समय हर वर्ष धान के बीज और खाद में मिलावट की शिकायत बढ़ जाती है। किसान गलत बीज लेकर धोखे का शिकार न हो। इसके मद्देनजर कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। गत दिनो क्षेत्र की दर्जनो दुकानों पर छापा मारा। यहां तीन दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। समय से उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, धान के बीज में गड़बड़ी को देखते हुए कई नमूना एकत्र किया गया। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की टिम ने बताया कि जहां भी गड़बड़ी की आशंका हो, किसान तत्काल सूचना दें, छापा मारा जाएगा।
इस दौरान कृषि विभाग के द्वारा गठित निगरानी दल के द्वारा प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी बैकुन्ठपुर एवं सदस्यों के गठित निगरानी दल के द्धारा 4 जुलाई को जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया । जिसमें बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के तहत नियमानुसार अभिलेख संधारण एवं विक्रय स्थान पर लाइसेंस एवं बीज विक्रेता प्रदर्शित नहीं किए जाने के कारण 3 फर्मो को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिवस के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है जवाब संतुष्टि दायक नहीं पाए जाने के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours