पौनी पसारी बाजार का संचालन जल्द शुरु करने उठी मांग….

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर नगर पालिका परिषद में लाखों रुपए खर्च करके शहर में पौनी पसारी बाजार निर्माण कराया गया है। किन्तु लापरवाही के कारण उस स्थान पर बाजार का संचालन नही हो पा रहा है। इस सबंध में नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना पौनी पसारी बाजार बेरोजगारों एवं स्थानीय लोगों के लिए शासन की ओर से सुविधा देने के लिए लाखों रुपए खर्च करके निर्माण कराया गया है। उन्होने नपा से मांग किया है कि जल्द बेरोजगार युवा युवतियों को जानकारी उपलब्ध कराते हुए पौनी पसारी बाजार का संचालन कराया जाये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours