मनेंद्रगढ़ से रांची चलने वाली राजहंस बस आज फिर ड्राइवरों की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त होते बाल बाल बची यदि मौके पर लोग मौजूद नहीं होते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और बस तालाब में फिर जाकर समा जाती लापरवाह एवं नौसिखिया ड्राइवरों ने बीते शुक्रवार को एक तालाब में बस को उतार दे रहा था वहां पर मौजूद लोगों ने पीछे चक्का में बड़ा बोल्डर लगाकर बस को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर नशे में धुत था और काफी देर तक बस मालिक से फोन में किसी बात को लेकर के बहस कर रहा था वह काफी तनाव में था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कई बार इस बस को दुर्घटनाग्रस्त कर चुका है । जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से जिले के लोगों ने मांग की है कि उक्त बस के सभी दस्तावेजों की जांच कराई जाए एवं नशे में धुत रह रहे ड्राइवरों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाए।
मनेन्द्रगढ के लोगो का कहना है कि मनेंद्रगढ़ से रांची चलने वाली राजहंस बस जिसका वास्तविक परमिट चिरमिरी से रांची है उसको चिरमिरी से न चलाकर पिछले कई वर्षों से मनेद्रगढ़ से संचालित किया जा रहा है। लोगो ने बताया कि बीते शुक्रवार को सी जी 15 ए बी 0788 यात्रियों को भरकर रांची के लिए बस स्टैंड की तरफ से जा रही बस काफी रफ्तार में थी मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस मालिक और ड्राइवर के बीच कुछ नोकझोंक हो जाने के कारण ड्राइवर काफी परेशान रहा था वह काम छोड़ने की बात कह रहा था इसी बीच मौका पाकर वह कहीं से नशा आदि से बंद करके आ गया और बस को बड़ी लापरवाही पूर्वक चलाने लगा यात्रियों ने भी उसे मना भी किया ।
उल्लेखनीय है कि यह बस इन दिनों लगातार दुघर्टना का कृतिमान बना रही है यात्रियों में काफी दहशत का माहौल है बस मैं यात्री यात्रा करने से डरने लग गए हैं काफी रफ्तार बसें चलाई जा रही हैं लगभग ड्राइवर नशे में धुत रहते हैं बस मालिक सिर्फ और सिर्फ अपने सभी मार्गों पर दबदबा चाहता है और ड्राइवरों को मनमानी के लिए छूट दे रखा है लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है और यात्रियों में भय का माहौल है।
as


+ There are no comments
Add yours