जेसीबी से बुलेट की टक्कर में मौके पर 2 युवको की मौत…….

Estimated read time 1 min read

एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई । सन्न कर देने वाली घटना में चरचा थाने के करीब शिवपुर में 2 बुलेट सवार युवकों की जेसीबी से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चरचा के रहने वाले दो युवक प्रियांशु मोदी उम्र 16 वर्ष एवं प्रिंस उम्र 16 वर्ष सोमवार की शाम लगभग 7.30 बजे चरचा की ओर से फूलपुर जा रहे थे इसी दौरान फूलपुर से चरचा की ओर से आ रही जेसीबी शिवपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी में लाइट नहीं होने के कारण बुलेट चालक को वह नजर नही आया और बुलेट जेसीबी से टकरा गया। टक्कर में बुलेट सवार दोनो युवक जेसीबी का दाता दोनों युवकों के पेट में धस गया । जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई । इस दौरान घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से तत्काल फरार हो गया। इस दौरान परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। मंगलवार को चरचा पुलिस ने दोनो युवको के शव का पीएम करा कर परिजनो को सौप दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours