स्काई एप्प ऑनलाईन सट्टा जुआ पर कार्यवाही……

Estimated read time 1 min read

पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा व उप पुलिस अधीक्षक बैकुन्ठपुर कविता ठाकुर के दिशा-निर्देश पर जिला में अवैध गांजा, कबाड, आबकारी एवं ऑनलाईन जुआ सटटा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने की निर्देश पर 27 जून को मुखबीर की सूचना कि ऑनलाईन के माध्यम से जुआ सटटा स्काई एप्प जरिये खाडा निवासी बिजेन्द्र कुमार साहू, राजकुमार साहू, के द्वारा आम-जनता को रूपये पैसों का दांव लगवाकर खिला रहे है कि सूचना पर तत्काल टीम गठित कर थाना से निरीक्षक अनिल कुमार साहू, लवांग सिंह, अमल कुजूर, उज्जैन पुरी एवं सायबर सेल नवीन साहू, अजीत राजवाडे, सजय जायसवाल एवं रामायण संिह के आरोपी बिजेन्द्र कुमार साहू, राजकुमार साहू, को रेड कर पकडे जो आरोपियों के द्वारा स्काई एप्प के जरिये मोबाईल से ऑन लाईन जुआ सटटा खिलाते पाये जाने पर आरोपियों से 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर नगदी रकम 2100 रू को जप्त किये तथा पूछताछ करने पर सटटोरिया खाईवाल राजाबाबू साहू, निखील साहू, राहूल साहू को विभिन्न स्थानों से हिरासत में लेकर 05 नग मोबाईल सेट और एक कार कुल 8,50,000/ का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस विवेचना में प्रकरण के अन्य आरोपी रवि अग्रवाल निवासी अंबिकापुर एवं विनय अग्रवाल निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 नग मोबाइल कीमती 03 लाख रुपए लगभग एवं एक आई वॉच मूल्य 50000 रुपए को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है अब तक इस प्रकरण में 12 बैंक खातों से 01 करोड़ 86 लाख रूपए होल्ड कराया जा चुका है अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

इन आरोपियो को पकडा गया

पटना पुलिस ने छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि. 2022 की धारा 6(क)(ख), 7,8 109 भा.द.वि. के तहत आरोपी- (1) बिजेन्द्र कुमार पिता तिलकधारी साहू उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा थाना पटना (2) राजकुमार साहू पिता शिवराम साहू उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा थाना पटना (3) राजाबाबू पिता चन्द्रभान साहू उम्र 27वर्ष निवासी ग्राम कुडेली बाजारपारा थाना पटना (4) निखील साहू पिता चन्द्रप्रकाश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मांजा जिला सूरजपुर (5) राहूल साहू पिता लीलमोहन साहू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जटंगा जिला कोरबा 6 रवि अग्रवाल निवासी अंबिकापुर 7 विनय अग्रवाल निवासी रायपुर।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours