बैकुंठपुर! दिनांक 18 जुलाई को राजधानी की तुता तालाब धरना स्थल मे प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय हड़ताल हुआ जिसमे कोरिया जिले की शिक्षक गण भी सम्मिलित हुए
शासन ने पुरानी पेंशन की योजना तो लागू कर दीं किन्तु शिक्षक एल बी संवर्ग को इसका लाभ मिलता नहीं दिख रहा क्योंकि सरकार ने जो शर्ते रखी है उस मापदंड तक कोई भी एल बी शिक्षक हो पहुंच पर रहा पहला तो यह की शासन का 2018 से सेवा गणना का नियम जिसके तहत पूर्व की सेवा को शून्य कर दिया गया दूसरा यह कि पूर्ण पेंशन मतलब रिटायरमेंट की समय वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन प्राप्त करने की लिए 2018 से रिटायरमेंट तक की कुल सेवा 33 वर्ष होनी अनिवार्य की गयी है यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि 2018 से सेवा की गणना करने पर कोई भी एल बी शिक्षक 33 वर्ष की सेवा तक नहीं पहुंच पर रहा जिस कारण शिक्षकों को 50 प्रतिशत पेंशन नहीं मिलने की कारण उनका बुढ़ापा काफ़ी कष्टमय रहेगा जिला कोषांलय से प्राप्त जानकारी की अनुसार पेंशन की गणना का सूत्र यह है 50 प्रतिशत पेंशन प्राप्त करने की लिए न्यूनतम 33 वर्ष की सेवा है और यदि मान लिया जाये कि किसी शिक्षक एल बी ने 2018 से 26 वर्ष की सेवा पूर्ण की है तो 50 को 33 से भाग देकर जो भी परिणाम आया उसमे 26 से गुणा करते है तो उत्तर आया 39 प्रतिशत अर्थात उस शिक्षक को रिटायरमेंट की समय 39 प्रतिशत पेंशन की पात्रता होंगी न 50 प्रतिशत की अब यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि शिक्षक मोर्चा क़ी मांग के अनुसार पेंशन हेतु सेवा अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष किया जाये जैसा कि केंद्र व अन्य राज्यों मे है तो उस स्थिति मे वह शिक्षक जिसे 39 प्रतिशत पेंशन कि पात्रता थी अब पूर्ण 50 प्रतिशत पेंशन की पात्रता होंगी उसी सूत्र से यहाँ यह भी बात ध्यान देने योग्य है कि यदि किसी एल बी की सेवा 2018 से गणना करने रिटायरमेंट की समय पर 10 वर्ष से कम हुयी तो उसे पुरानी पेंशन योजना मे कुछ नहीं मिलेगा, पुरानी पेंशन योजना मे कुछ पेंशन प्राप्त करने की लिए न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अनिवार्य है तभी उसे पेंशन मिलेगा वो भी वेतन का मात्र 17 प्रतिशत
इसी परेशानियों को देखते हुए एल बी शिक्षक संवर्ग की प्रमुख पांच शिक्षक संगठनों ने एक जुट होकर मोर्चा तैयार किया जिसमे पांच संगठन शामिल है छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन, छ g सहायक शिक्षक फेडरेशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ, संयुक्त शिक्षक संघ
कोरिया जिले मे छ ग टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विस्वास भगत, नवीन शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री, शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विजेंद्र नाथ यादव यह चारो जिला अध्यक्ष जो कि अब शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक है ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी मांग है कि एल बी शिक्षक संवर्ग की सेवा गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाये और पूर्ण पेंशन हेतु सेवा की अवधि 33 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष किया जाये जो कि हमारी जायज मांग है
ashok singh


+ There are no comments
Add yours