बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मददेनजर राज्य सरकार की घेराबंदी की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में अपना परचम दोबारा लहराने के लिए भाजपा अपने लिए कांग्रेस की प्रदेश सरकार को चुनौती मानकर चल रही है, लिहाजा पार्टी ने नई रणनीति पर काम करते हुए भूपेश बघेल की सरकार को ही घेरने की दिशा में कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। भाजपा पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे के नेतृत्व में कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका का घेराव एवं आमसभा का आयोजन चरचा के राजीव गांधी चौक पर दोपहर 2 बजे करेगी।
भाजपा का मानना है कि राज्य में कांग्रेस को अगर शिकस्त देना है तो भूपेश बघेल सरकार और उनके भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाना होगा, यह भाजपा जान चुकी है। बीते दिनो में राष्ट्रीय नेतृत्व की बढ़ी सक्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि पार्टी राज्य की स्थिति को लेकर न केवल गंभीर है बल्कि पहले विधानसभा और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश करेगी।
as

+ There are no comments
Add yours