स्वतंत्रता दिवस के 77 स्वतंत्र दिवस के मौके पर किड्स वर्ल्ड पब्लिक हाई स्कूल हर्रापारा बैकुंठपुर में रंगारंग प्रस्तुति के साथ हर्षाेल्लाह से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्लास कक्षा 2 एवं 5 के छात्राओं के नाना जी विलास लाकड़ा के हाथों सम्मान पूरक ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गया उसके उपरांत विद्यालय के छात्राओं द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कतारबद्ध होकर पी टी का कर्तव्य दिखाया गया। इसके पश्चात सभी छात्रों, अभिभावकों के इंतजार समाप्त करते हुए सांस्कृतिक बेला प्रारंभ की गई। इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओटीरोठ गानों में अपना प्रस्तुति दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम क्लास 3 से लेकर 7 तक के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गाने में एक मनमोहन मनमोहन प्रस्तुति दी गई । पश्चात काव्या जायसवाल, विश्वास कश्यप द्वारा आजादी के महान नायकों की एक रूपरेखा बताते हुए हमें आजादी का महत्व को अपने भाषण के माध्यम से समझाने की भरपूर कोशिश की गई, नूरी, रहनुमा द्वारा एकल डांस प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात हमारे मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी छात्र छात्राओं, विद्यालय परिवार, अभिभावकों को अपने उद्बोधन से ओतप्रोत करते हुए सभी को स्वतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी गई और उन्होंने बताया कि यह विद्यालय परिवार की बहुत ही अनुकरणीय पहल है कि इन्होंने हम अभिभावकों में ऐसे ही मुख्य अतिथि बनाकर इस ध्वजारोहण का कार्यक्रम को संपन्न कराया जो कि हम अभिभावकों के लिए गौरव की बात है अंत में विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार जांगड़े द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया गया और अंत में मिष्ठान वितरण करते हुए आज के कार्यक्रम को यहीं विराम दिया गया और हर घर तिरंगे जो कि हमारी सरकार की अपेक्षा है को साकार करने के लिए आह्वान किया गया।
as


+ There are no comments
Add yours