शिवपुर-चरचा नगर पालिका में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा व किया वीर सैनिकों का सम्मान…….

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान वीर सैनिकों का रिटायरमेंट के उपरांत सॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । जिसमें मो. कलीम, राजेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश, मो. इरशाद व जितेंद्र यादव को सम्मानित किया गया । वहीं पर आजादी की 75वी वर्षगांठ के समापन समारोह के अवसर पर 75 वृक्षों का रोपण किया गया । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश के अलावा सभी एल्डरमैन व पार्षद एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । इसके उपरांत गौठान में भी झंडा फहराया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours