इंद्रप्रस्थ हाई स्कूल में आजादी का पर्व छात्रो की शानदार प्रस्तुति….

Estimated read time 1 min read

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय मे ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे इंद्रप्रस्थ समिति की अध्यक्षा अनीता सिंह एव विद्यालय संस्थापक सतेन्द्रपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कौशल प्रसाद मिश्रा एवं बीएसएफ जवान रवि सिंह उपस्थित रहे । ध्वजारोहण अनिता सिंह के द्वारा किया गया एवं उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों सभी ने मिलकर गौरव पूर्वक राष्ट्रीय गीत गाया। तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चे द्वारा नृत्य, भाषण, कविता एवं नाटक के माध्यम से स्वतंत्र भारत के विविध संस्कृति, भाषा, पहनावा एवम रहन सहन को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत मे विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने संबोधन मे सभी भारत वासियों स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रसंशा की साथ विद्यालय परिवार की प्रसंशा की।
इस पुरे कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्कूल डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने अनुपम दुबे, कर्णिका जैन, प्रद्युमन शर्मा, नसीमा बानो, श्रिया सिंह, अस्ताना बानो, साक्षी दुबे, नितेश कश्यप, द्रोपदी कश्यप, शाबिया सिद्दिकी, अन्नू सोनी, अल्का सिंह, मानवी दुबे, रितिका तिवारी, अर्शिल सिद्दिकी, सैफ खान, रूपाली एवं अन्य सभी का धन्यवाद किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours