77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चरचा में नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव एवं भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा व एतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के लालमूनि यादव ने कहा कि देश में 40 फीसद लोगों को शिक्षा, 70 फीसद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका है। उन्होंने बलिदानियों के सपनों को साकार करने और प्रदेश में भूपेश सरकार की वापसी के लिए एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बलिदान देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। आज शिवपुर-चरचा महात्मा गांधी चौक, जगन्नाथ पार्क, स्वर्गीय विसाहू दास महंत की मूर्ति का अनावरण सांसद ज्योतसना मंहत के हाथो संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत बैकुंठपुर क्षेत्र की विधायक अंबिका सिंह देव एवं नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
as


+ There are no comments
Add yours