संकल्प शिविर से कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…..

Estimated read time 1 min read

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के आला नेताओ और प्रभारियो के आगमन टलने के बाद अलग-अलग गुटों में बंटे विधानसभा के दावेदार एक मंच पर नजर आये। जिला मुख्यालय की प्रमुख बैकुन्ठपुर विधानसभा का संकल्प शिविर मानस भवन में आयोजित किया गया। जहा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदंाति तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, बैकुन्ठपुर नगर पालिका की नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, बैकुन्ठपुर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, संगीता राजवाडे, गणेश राजवाडे एवं बैकुन्ठपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ 2023 चुनाव के पहले जहां एक ओर भाजपा लगातार बैठक के दौर में उलझ गई है, वही कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत से जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश में सम्मेलनों की झड़ी लगा दी है। भले ही वह भरोसा जीतने के लिए किया जाने वाला सम्मेलन हो या पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकातों के लिए सम्मेलन हो या फिर जिलों में बूथ प्रबंधन के काम के बंटवारे के लिए ही लोगों का जुटना क्यों न हो, कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है।

2018 का फॉर्मूला अपना रही कांग्रेस
कांग्रेस 2023 में भी 2018 का फॉर्मूला अपनाते हुए नजर आ रही है 2018 में भी कांग्रेस ने ऐसे सम्मेलन कर लोगों का मनमोहन लिया था और यह पार्टी के लिए काफी फ़ायदेमंद भी साबित हुआ था। कांग्रेस ने अपने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में सबसे बेहतर जीत हासिल की थी और 71 सीटों पर जीत कर सत्ता पर काबिज हुई थी। कांग्रेस ने पिछले बार कहा था कि इस बार भी बूथ प्रबंधन को खास प्राथमिकता दी गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours