गणपति विसर्जन की धूम….नाच गाकर किया बप्पा को विदा

Estimated read time 1 min read

आसपास के क्षेत्र में विगत 2 दिनो से गणपति विर्सजन लगातार किया जा रहा है। वही पर शहर में आज विर्सजन किया जा रहा है। शहर के सभी पूजा पंडालो ने धीरे धीरे विर्सजन करना शुरु कर दिया है। बुद्धवार की दोपहर गढेलपारा समिति के द्धारा भरी बरसात में गणपति का विर्सजन किया गया। गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर पर आकर्षक झांकियों में सजाकर भ्रमण करवाया और ढोल पर नाचकर गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी वितरित किया। क्षेत्र से लोग गणेश भगवान की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थान पर पहुंचे। शोभा यात्रा में नगर पालिका बैकुन्ठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह सहित सैकडो की तादात में र्वाउ की महिलाओ और बच्चे शामिल हुए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours