विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र जारी करने से पहले ही कांग्रेस के दावो ने माहौल बनाना शुरु कर दिया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। किन्तु अभी तक कांग्रेस-भाजपा दोनो प्रमुख दलो ने अपने घोषणा पत्र जारी नहीं किए हैं। वही पर कांग्रेस के बडे नताओ ने चुनावी मंचो पर आम जनता के समझ लोक लुभावने वादो की झडी लगा दी है। दोनों ही दलों के नेता अपनी-अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ घोषणा भी कर रहे हैं। कांग्रेस जहां किसानों की कर्ज माफी करने की घोषणा करके बड़ा दांव खेला है वहीं भाजपा ने हर गरीब के सर के उर छत देने का दाव खेला है। कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, जातिगत जनगणना कराने और 17.50 लाख गरीबों को आवास, महिलाओं को लुभाने के लिए गैस सिलेंडर भी 500 रुपये में देने की घोषणा कर दिया है। 200 यूनिट बिजली निशुल्क देने की घोषणा कर दिया है। वही पर भाजपा के बडे नेता अपने मंचो से अब तक जीन घोषणाओ को किया है उसमें पीएससी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच कराने का वादा कर रहे हैं। अब जनता दोनो प्रमुख दलो के घोषणा पत्रो में किये जाने वाले वायदो का इंतजार कर रही है। अपने घोषणा पत्र के सबंध में जानकारी देते हुए बैकुन्ठपुर के भाजपा प्रत्याशी एवं घोषणा पत्र समिति के सदस्य भईया लाल राजवाडे ने बताया कि एक दो दिन में भाजपा का घोषणा पत्र आ जायेगा जो हर तर से कांग्रेस से बेहतर और प्रदेश की आम जनता के हित में होगा।
as

+ There are no comments
Add yours