सोनहत थाना द्धारा दिनांक 14 अप्रैल को आवेदक भैया लाल पिता रामप्रसाद हरिजन उम्र 40 वर्ष निवासी आनंदपुर ने थाना सोनहत के शिकायत किया कि उसकी बेटी कुमारी पूजा दिनांक 13 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने अपराध कायम कर जांच प्रारंभ किया। जांच दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका के मोबाइल फोन से औरंगाबाद बिहार के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ठाकुर से बातचीत किया करती थी। धर्मेंद्र कुमार ठाकुर ने मृतिका और उसके परिवार को मृतिका के कुछ अश्लील फोटोग्राफ्स वाट्स एप के माध्यम से भेजा था, जिस कारण से मृतिका ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उक्त जांच में धर्मेंद्र ठाकुर द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक सोनहत राजेश साहू के मार्गदर्शन में आरोपी की पताशाजी के लिए उप निरीक्षक आर पी साहू के नेतृत्व में टीम औरंगाबाद बिहार रवाना किया गया। जहाँ संदिग्ध आरोपी धर्मेंद्र कुमार से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतिका के अश्लील फोटोग्राफ्स उसे सुनील दास उर्फ शाहिद निवासी इटार जिला औरंगाबाद, बिहार के द्वारा उसे दिए गए थे। आरोपी सुनील दास उर्फ शाहिद को पुलिस द्वारा उसके निवास इटार जिला औरंगाबाद से गिरफ्तार कर थाना सोनहत जिला कोरिया छत्तीसगढ़ लाया गया। आरोपियों द्वारा अश्लील फोटो वायरल करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध 67 । आईटी एक्ट जोड़ी गई । आरोपी धर्मेन्द्र ठाकुर पिता बैजनाथ ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छोटकी पाढ़ी थाना नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार एवं सुनील दास उर्फ शाहिद पिता चनरिक दास जाति हरिजन उम्र 30 वर्ष निवासी ईटार थाना पौथो जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष रिमांड पेश किया गया तथा न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours