जिन कपड़ों को हम बेकार समझकर यूं ही छोड़ देते हैं या उन्हें फेंक देते हैं वे किसी के कितने काम आ सकते हैं इसकी शायद किसी ने कल्पना ही की जा सकती है। बैकुन्ठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से जरूरतमंदों को बिना पैंसे खर्च किए पहनने के लिए कपड़े मिल जायेगा। जिससे उनको इस ठंड में थोड़ी राहत मिलती । ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्म कपड़ों की पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता होती है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें यह कपड़े भी उपलब्ध नहीं हो पाते । पुराने कपड़ों की अहमियत ये है कि यह उन लोगों को तन ढांकने के लिए कपड़े उपलब्ध करायेगा जो कमजोर तपके के हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन के सहयोग से गरीबों को निशुल्क कपड़े प्रदान किया जा सकता है जिसमे नगर वासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोग अपने अनुपयोगी कपड़े गरीबों में बांट सकते है। लोगो के घरों मे बचने वाले अनुपयोगी सामान जैसे कंबल, रजाई, स्वेटर, शाल, शर्ट, फुलपेंट आदि सामग्री को एकत्रित करना तथा उन्हे गरीबों और जरूरतमंदों को वितरित करना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं हम आएंगे कपड़ा लेने आपके द्वारा या जरूरतमंदों को जाकर स्वयं अपने हाथों से प्रदान कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours