क्षेत्र से सरकार में ये हो सकते है भागीदार…..प्रत्याशी जता रहे अपनी दावेदारी

Estimated read time 1 min read

मतदाताओं ने किस दल को प्रदेश में सरकार बनाने का जनादेश दिया है? इस सवाल का जवाब ईवीएम में कैद है। मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मतगणना के केवल दो दिन शेष रह गए हैं। इस बार दोनों ही दल पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। यही वजह हैं कि नतीजों से पहले ही भाजपा व कांग्रेस में प्रदेश सरकार में मंत्री पद के दावेदारों ने लाबिंग शुरू कर दी है। दोनों दलों के अलावा राजनीति से जुड़े लोगों में इस बात का चर्चा है कि भाजपा व कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्री पद के लिए कौन-कौन प्रबल दावेदार होंगे।

क्षेत्र से सरकार में ये हो सकते है भागीदार

अगर भाजपा की सरकार बनी तो जिले से पहली दावेदारी पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे, दूसरी दावेदारी श्याम बिहारी जायसवाल व सबसे बडी तीसरी दावेदारी केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह की होगी। वही पर कांग्रेस की सरकार बनने पर गुलाब कमरो व अम्बिका सिंद देव को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।

विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के कारण

इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। बराबरी की टक्कर होने के कारण यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि प्रदेश में किस दल की सरकार बनेगी। यही कारण है कि दोनों ही दल सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। यही आत्मविश्वास दोनों दलों के नीचे के कार्यकर्ताओं में भी है। यह पहला अवसर है कि अभी तय नही है कि जीतकर विधानसभा पहुंच पाओगे कि नहीं, लेकिन दोनों दलों से मंत्री पद के दावेदारों ने प्रदेश की सरकार बनने की स्थिति में अपनी सीट रिजर्व कराने के लिए लाबिंग शुरू कर दी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours