वनमंत्री बन सकते है भैयालाल राजवाडे, कहा कांग्रेस का आतंक और अंहकार हुआ खत्म
मैं सेवक की अगले पाच सालो में अपने ईश्वर की सेवा करुंगा
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव में भाजपा की प्रंचड जीत के बाद प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे का प्रदेश में सरकार बनने के बाद वनमंत्री बनाना तय माना जा रहा है। हालांकि भैयालाल राजवाडे ने अपनी जीत को बैकुन्ठपुर की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है। चुनाव मे हमें काफी पीछे बताया जा रहा था। किन्तु जनता ने मौन रह कर पैसा, शराब और सत्ता का दूरुपयोग करने वालो को आइना दिखा दिया।
गौरतलब हो कि चुनाव से काफी पहले ही बैकुन्ठपुर विधानसभा में भाजपा की जीत साफ नजर आ रही थी। फिर भी भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार के पिछले पाच सालो के कुशासन से मुक्ति मिली गई। 15 सालो तक सत्ता में रहने वाली भाजपा छत्तीसगढ में दोबारा सरकार बनाने के लिए जी-तोड़ कोशिश मेतनत का ही परिणाम है कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जिम्मेदारी सौपा है। विदित हो कि 15 साल की बीजेपी सरकार के बाद 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांगेस सरकार बनी थी। जिसकी विदाई 5 साल में हो गई।
बैकुन्ठपुर की जनता मेरी भगवान
प्रदेश के पूर्वमंत्री व भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाडे ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, सबसे पहले मैं बैकुन्ठपुर की जनता को नमन करता हूं जो मेरे लिए ईश्वर समान हैं। मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा को भी नमन करता हूं। ये भरोसा जनता का भरोसा है। यह जनता के जीत का आशीर्वाद है जो मुझे मिला है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोगों की सेवा में लगाउंगा। जनता ने बता दिया कि वो धोखा देने वाले को बर्दाश्त नहीं करती है। भाजपा और मेरा मानना है कि विकास पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भाजपा पहुचेगी।
राजशाही की अंत……लोकतंत्र का उदय
भैयालाल राजवाड़े ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार से विगत 5 वर्षों में बैकुन्ठपुर में कार्य किया है उससे सिर्फ और सिर्फ राजशाही नजर आई । उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी जिस तरीके से कुछ राजघराने की मानसिकता भी नहीं बदली है उनके इसी व्यवहार से बैकुन्ठपुर की जनता विगत 5 वर्षों से अपने छोटे-मोटे कार्यों तक के लिए परेशान रही है उन्हें हर ऐसे काम जो शासन के नियमों के अनुसार मुफ्त में होने थे उसके लिए उन्हें मोटी रकम रिश्वत के तौर पर देनी पड़ी है जिस प्रकार से विगत 5 वर्षों में भ्रष्टाचार और भय का माहौल बनाकर जनता का शोषण किया गया । उसका जवाब जनता ने मौन रहकर दे दिया।
जिला विभाजन में किये धोखे ने धोया
पूर्वमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों के द्वारा छलपूर्वक जिस तरीके से कोरिया जिले का विभाजन कराया गया । उसे बैकुन्ठपुर की जनता अब तक नहीं भूली है आज भी खंडगवा विकासखंड अंतर्गत पोडी बचरा विवादों के विषय बना हुआ है जिले के बंटवारे में बैकुन्ठपुर के साथ किए गए अन्याय का बदला बैकुन्ठपुर की जनता ने ले लिया है अब कांग्रेस सरकार में हुई गडबडी को हमारी सरकार पूरा करेगी।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने कांग्रेस को ले डूबा
बैकुन्ठपुर से चुनावी रण में फतह हांसील करने के बाद श्री राजवाडे ने कहा, पिछले 50 वर्शो में मैं लोगों के बीच रहा हूं। भाजपा की लड़ाई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। मैं पिछले पांच सालों में भी लोगों के बीच रहा हूं और उनकी सेवा करने के हर संभव प्रयास किए हैं। पार्टी ने एक बार फिर मुझ पर अपना विश्वास जताया है जो सिर्फ जनता के उस विश्वास के सहारे ही है जिसका मान रख अब प्रदेश में कमल खिला है।
अब कांग्रेस लूट का होगा हिसाब
श्री राजवाडे ने कहा, प्रदेश (विधानसभा चुनाव) के लिए मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और भ्रष्टाचार रही हैं। 50 प्रतिशत कमीशन वाली कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ को लूट लिया है। अब हमारी सरकार इनका हिसाब करेगी।
एक ही दिन होली और दिवाली
एक ही दिन मनी होली और दिवाली जिले भर में भाजपा समर्थकों ने मनाया । भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित भाजपाइयों ने जिले भर में जीत का जश्न मनाया। रविवार को होली और दिवाली साथ-साथ मनी। कहीं पटाखे फूटे, तो कहीं अबीर गुलाल उड़े। इस दौरान नरेंद्र मोदी से लेकर भैयालाल राजवाडे तक की जय जयकार होती रही। जैसे जैसे चुनाव परिणाम आते गए वैसे वैसे भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक सड़कों पर उतरते गए। चुनाव परिणाम की संभावनाओं को देखते हुए भाजपाइयों ने इस जश्न की तैयारी पहले से कर रखी था, जैसे जैसे चरणबद्ध नतीजे आते गए कार्यकर्ताओं की उत्साह दोगुना चौगुना होता गया। विधानसभा चुनाव में इस तरह का जश्न जिला मुख्यालय में पहली बार देखा गया। चुनाव में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
आंकडे बैकुन्ठपुर विधानसभा चुनाव 2023
भैयालाल राजवाडे – 25413 वोटो से जीते
भैयालाल राजवाडे – भाजपा – 66866
अम्बिका सिंह देव – कांग्रेस – 41453
संजय कमरो – गोडवाना – 23288
as


+ There are no comments
Add yours