भैयालाल राजवाडे ने लिया पद और गोपनियता की शपथ…. कहा डॉ. रमन मेरे अभिभावक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने विधानसभा में शपथ लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी में शपथ लिया । इस दौरान पीछे से कांग्रेस के एक बडे नेता की चुटकी लेते हुए आवाज भी उभरती रही कि ये छत्तीसगढ के एकमात्र लाल है। शपथ लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता के नाम संदेश में कहा कि वे जनता के भलाई के लिए कार्य पहले की तरह करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाए की कांग्रेस के पिछले 5 सालों के दौरान लोगो से हुए भेदभाव का दौर अब खत्म हो चुका है । आने वाले दिनों में न्याय संगत कानून व्यवस्था के लिए हर तरह के कदम उठाए जाएंगे उन्होने कहा कि जिला प्रशासन को भी मैं इस बात के लिए हिदायत दूंगा कि वह अब सच्चाई को परख कर नियम के तहत ही कार्य करें । उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह मेरे लिए हमेशा ही अभिभावक की तरह रहे हैं । अब वह विधानसभा में भी अभिभावक के रूप में ही कार्य करेंगे । जिससे हम सबको उनका अनुभव व उचित मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours