नगरपालिका ने स्वच्छता से जुड़ी महिलाओं को बांटी सुरक्षा सामग्री…….

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद में मिशन क्लीन सिटी के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य निकाय के समस्त सभी वार्डों में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य कर रहे हैं। नगर स्वच्छता सेवा अभियान में डोर-टू-डोर डस्टबिन वितरण व महिला स्व-सहायता समूह ने कचरा संग्रहण का कार्य प्रतिदिन किया जाता है। कार्य से जुडी महिलाओ को नगरर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के द्धारा महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया। वितरित सामग्री में जूता, मौजा, ग्लब्स, टोपी, साड़ी, एप्रान का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पलिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश, इंजीनियर आलोक चक्रधारी, शुबेन्दु श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, महेन्द्र पाल आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours