पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के ही मिलेगा टिकट
राम मंदिर हमारे लिए वोट बैंक नही आस्था का विषय
भाजपा प्रदेश किसान मोर्च के के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भाजपा की नजरें 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने पर टिकी हैं। इसके मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन के प्रमुख नेताओं से पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा है। इसके लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लग गये है। पिछले महिने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली जीत ने पार्टी और कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब ही नही होगी बल्कि 400 सीटो के पार भी जायेगी।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में अभी तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड विजय बताती है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है। हमें अपनी विचारधारा और भाजपा सरकारों के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर देश के हर घर में जाना है और 2024 में अभूतपूर्व बहुमत के साथ मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ें, जिसका उद्देश्य उनकी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा करना है।
उन्होने कहा कि भाजपा अपनी बूथ समितियों को मजबूत करेगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके स्थानीय कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के प्रमुख कारणों में पीएम मोदी का नेतृत्व, उनकी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अपील और संगठनात्मक तंत्र की ताकत रही जिसे हम आने वाले दिनो में पूरा कर एक बार फिर केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनायेगें।
श्री यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चुनाव में राम मंदिर निर्माण हमारे पक्ष में एक बड़ा मुद्दा होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में जमकर भागीदारी की गई हकिसी को भी मिल सकता है कोरबा लोकसभा के 7 विधानसभा क्षेत्र में कोरिया, एमसीबी और कोरबा जिले के हिस्से आते हैं। हम सभी पार्टी के एक मालूली कार्यकर्ता है पार्टी जिसे चाहे जिम्मेदारी सौप सकती है। भाजपा ही एक एैसी पार्टी है जिसमें उम्मीदवार का मूल्याकंन उसकी जेब देखकर नही बिल्क उसकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण देख कर किया जाता है।
as

+ There are no comments
Add yours