राजस्व कर्मी को बैगर जॉच के जेल भेजने पर भडके अधिकारी कर्मचारी, बोले गलती सुधारें नही तो होगा आंदोलन

Estimated read time 1 min read

राजस्व विभाग के कार्य कर्मचारियों के द्वारा कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया गया है कि कोरिया जिले के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय जांच के बिना पुलिस के द्वारा किए गए अवैधानिक कृत की जांच निरस्त कर कार्रवाई की जाए । इस संबंध में अधिकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सौप गए ज्ञापन में कहा गया है कि कलेक्टर कार्यालय कोरिया में वित्त शाखा में कार्यरत लिपिक जीवन मसीह किंडो सहायक ग्रेड वर्ग 2 को थाना प्रभारी आजाक बैकुंठपुर के द्वारा दिनांक 15 जनवरी को कार्यालय से बिना कार्यालय प्रमुख की सूचना दिये कार्यालय ले जाकर प्रकरण में पूछताछ करने के बाद उसे भेज दिया गया । जोकि नियम और प्रवधानों के विरुद्ध है राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा यदि कोई गलती की जाती है तो उसकी जांच का कार्यालय प्रावधान है संबंधित कर्मचारियों को पूछताछ के बहाने ले जाकर जेल भेजने का कोई प्रावधान नहीं है कार्यालय त्रुटि यदि होती है तो उसके विरुद्ध विभागीय जांच का प्रावधान है । पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्रवाई से कर्मचारी भयभीत है तथा शासकीय कार्य संपादन करने में कठिन महसूस कर रहे हैं । इसलिए कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि भविष्य में यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध के द्वारा गलती की जाती है तो विभागीय जांच के पश्चात ही अन्य किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जाए एवं जीवन मसीह किंडो के प्रकरण में विभागीय जांच के उपरांत थी कार्रवाई की जाए । यदि भविष्य में इस संबंध में इस तरह कार्य की पुनरावृत्ति होती है तो समस्त अधिकारी कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours