मार्गदर्शन संस्थान में बीएड भर्ती प्रक्रिया में एस.सी.ई.आर.टी. के आदेश की अवहेलना की कलेक्टर से शिकायत

Estimated read time 1 min read

छात्रो न्याय पाने लडने को मजबूर, भविष्य र्बाबाद करने का आरोप

मार्गदर्शन महाविद्यालय में बीएड में एस.सी.ई.आर.टी. के सूची के अनुसार प्रवेश दिलाने के लिए एक बार फिर से छात्रों ने पत्र लिखकर कोरिया कलेक्टर से गुहार लगाया है। छात्रों का कहना है कि मार्गदर्शन शिक्षण महाविधालय बैकुंठपुर में एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देशानुसार दिनांक 16, 17 और 18 जनवरी को प्रवेश लेना था । जिसमें 32 छात्रों वरीयता सूची क्रम में प्रवेश देना था मगर महाविधालय में किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया गया । जोकि संस्थान की मनमानी को दर्शाता है । संस्था में बीते काफी दिनों से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है । अब तो हद ही हो गया है इस संस्था को न तो शासन का कोई डर और न ही प्रशासन व कानून का कोई भय रह गया है। छात्रों ने बताया कि पिछले महीने बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े के हस्तक्षेप के बाद कोरिया कलेक्टर ने जांच टीम गठित किया । टीम ने भर्ती प्रक्रिया में संस्था में बड़ी गड़बड़ी पाया और गलत तरीके से की गई भर्ती पर रोक लगा दिया । उनके बाद मामले को रायपुर में उच्च नियंत्रण विभाग को पूरी जांच भेज कर संस्था की मनमानी बताया । जिसके बाद रायपुर के द्वारा संस्था में वरियता सूची के अनुशार से छात्रों को भर्ती प्रकियाएं को सुनिश्चित करने 2 अधिकारी नियुक्ति कर दिये। परन्तु संस्था के द्वारा तय तिथियों में भर्ती नही कर उच्च संस्थान के आदेशों की भी धजिया उड़ा दी । थक हार कर अब छात्र आगामी सोमवार को सभी छात्र एक बार फिर रायपुर जाने की तैयारी में है। छात्रो का कहना है कि हमारे भविष्य से खिलवज्ञड किया जा रहा है जिससे हम हर किमत पर लडेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours