चालान से बचने नहीं, बल्कि अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें…..

Estimated read time 1 min read

सडक सुरक्षा माह में विभाग प्रतिदिन अभियान चलाकर कर रहा लोगो को जागरुक

यातायात सुरक्षा माह में विभाग के द्धारा विभिन्न क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार करने कोरिया पुलिस अधिक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश के बाद गत 15 जनवरी से लगातार विभाग के कर्मी अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में स्कूली छात्रो को यातायात नियमों की दी जानकारी दे रहे हैं। विभाग ने बुधवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल पटना और गुरुवार को हाई स्कूल सलका में ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। विभाग के कर्मियो ने स्कूली छात्रो को दी गई जानकारी में बताया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए। विभाग ने बताया कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने नियमो का पालन जरुरी है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य देवकरण सिंह, ममता पांडे, कंचन देवी, मोहम्मद शहजादा, फुलवंश राम तिग्गा एवं यातायात विभाग से मनोज उपाध्याय, वरदान लकड़ा, राकेश मिश्रा, शिव दास, राजेश खलखो व राकेश कुमार उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours