झुमका जल महोत्सव के लिए पुलिस ने जारी किया रुट चार्ट…….

Estimated read time 0 min read

पुलिस ने परेशानी से बचने र्निधारित मार्ग के पालन की दी हिदायत

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में झुमका जल महोत्सव के दूसरे वर्ष आयोजन को लेकर कोरिया पुलिस ने रूट चार्ट जारी करते हुए सभी लोगों से अपील की है कि वह पुलिस द्वारा निर्धारित मार्गाे का ही पालन करें । पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट में रामसेतु होटल के बगल की सड़क को झुमका महोत्सव के लिए एंट्री मार्ग रखा गया है एवं झुमका से ओडगी नाका तक जाने वाली सड़क को निकासी मार्ग के रूप में बताया गया है । इस दौरान जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि आम लोगों के लिए तीन से चार स्थान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है जोकि रामसेतु होटल के ही समीप होगी । वहीं पर अति वीआईपी एवं वीआईपी लोगों के लिए तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है । जहां 25 से 30 वाहनों के खड़ा होने का इंतजाम किया गया है । दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विशणु देव साय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे । वहीं पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल क्षेत्र की संासद ज्योसना महंत, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह उपस्थित रहेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours