प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 16वीं किश्त राशि जारी….

Estimated read time 0 min read

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यवतमाल महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किश्त की राशि जारी की गई। इस हेतु नियत 28 फरवरी को पी.एम. किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला कोरिया में पी.एम. किसान उत्सव दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सलका बैकुण्ठपुर में किया गया। जिसमें जिले के 27253 किसानों को राशि 6.51 करोड़ की राशि जारी की जा रही है। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के पशचात ग्राम सलका विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के कृषकों का स्वायल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह, उप संचालक कृषि राजेश कुमार भारती, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख कमलेश सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ विजय कुमार एवं केशव चन्द्र राजहंस, पी.आर. बोबडे़, अनुविभागीय कृषि अधिकारी बैकुण्ठपुर राम कैलाश राम पैकरा एवं विकासखण्ड बैकुण्ठपुर एवं विकासखण्ड सोनहत से योजना के हितग्राही, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours